भोपाल
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और श्राद्ध पक्ष के अवसर पर तरूरोपण यज्ञ ‘एक पौधे का रोपण, पूर्वजों की स्मृति में’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तरूरोपण यज्ञ में जबलपुर स्थित सभी विद्युत कंपनियों के कार्मिक परिजन की स्मृति में एक पौधा लगाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर स्थित आवासीय परिसर में स्मृति उद्यान में किया जायेगा।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि ‘परिजन की स्मृति में पौधा रोपण कार्यक्रम’ की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। शक्तिभवन सिविल मेंटेनेंस डिवीजन द्वारा लगभग एक एकड़ क्षेत्र में स्मृति उद्यान को विकसित किया गया है। तब से प्रतिवर्ष विद्युत कार्मिक अपने परिजन की स्मृति में पौधे रोप कर उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन