समराला
समराला के एक नामी निजी स्कूल के मालिक की आई20 गाड़ी में सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल स्कूल मालिक को समराला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक इलाके के एक नामी प्राइवेट स्कूल के मालिक बलदेव सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर माछीवाड़ा साहिब से समराला की ओर जा रहे थे, जब फॉर्च्यूनर गाड़ी पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही आई 20 कार में सवार 2 हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के बराबर तेज स्पीड लगाकर फार्च्यूनर गाड़ी के पीछे बैठे बलदेव सिंह के गोलियां मार दी। जब हमालवरों द्वारा गोली मारी गई तो घायल बलदेव सिंह फोन पर बात कर रहे थे तो गोली फोन को छूते हुए कारतूस के कुछ हिस्से बलदेव सिंह की गर्दन पर जा लगे, जिसके साथ बलदेव सिंह घायल हो गया।
घायल हालत में बलदेव सिंह को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। सरकारी अस्पताल की डॉक्टर संचारिका शाह ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र बचितर सिंह निवासी चंडीगढ़ घायल हालत में समराला सिविल अस्पताल में आया था। घायल की गोली गर्दन पर फंसी हुई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन