रायपुर
न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान 1.30 बजे दो युवक देशी कट्टा लेकर पुलिस कर्मियों को धमका रहे थे। दोनों को पकड़कर कट्टे को जब्त कर लिया गया। इसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। मुखबीर ने सूचना दी थी कि अम्लीडीह शराब दुकान के मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्तौल रखा है। और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों के घेराबंदी करने पर एक युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर लहराते हुए डराने लगे जिन्हें पकड़कर पूछताछ की।
इनमें एक कृष्णा कुमार बैरागी 38 वर्ष ,पता ग्राम बहुरपाईली, मंडला, भागचंद सिंह द्विवेदी 24 वर्ष करही धमनी थाना नरोजाबाद उमरिया मध्यप्रदेश बताया। दोनों को 25/27आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर लिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय