कोरबा।
एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय