पलवल
पलवल में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव किठवारी की है। जहां दिनेश नाम के युवक को अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया।
बता दें कि दिनेश दलाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम का समर्थक है, जिसे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी करण सिंह दलाल के समर्थकों के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी। घटना के बाद घायल दिनेश दलाल को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अपने समर्थक को लगी गोली की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम मौके पर पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”