कवर्धा.
कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर स्थित अगरी खुर्द में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से घायल तड़पता रहा। ऐसे में नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। यहां पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी, जिसके बाद घायल को बेमेतरा के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
इस चक्काजाम से करीब दो किमी लंबा जाम लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो व बाइक में टक्कर से बाइक चालक का हेलमेट टूट गया। उसे गंभीर चोट लगी थी। ग्रामीणों ने डायल 102 व पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक से डेढ़ घंटे तक किसी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने चक्काजाम किया। एक्सीडेंट के बाद स्कार्पियो वाहन भाग गया। बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि जिस जगह में यह हादसा हुआ है वहां कई बार सड़क दुर्घटना हो चुका है। यह बेमेतरा व कबीरधाम जिला का बॉर्डर है। यहां का एक हिस्सा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र व दूसरा हिस्सा कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी में आता है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय