छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ा हादसा टल गया. जहां एक पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बुधवार को गोदाम में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को खाली करवाया.
इसके बाद पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया. हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम-एसडीओपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई. अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या गोदाम में रखा पटाखा वैध था अवैध? क्या यह पटाखे अवैध बनाया कर गोदाम में रखे गए थे. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू