सुकमा.
सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू नदी के किनारे सुरक्षाबलों की पीएलजीएल बटालियन और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आसपास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।
वहीं, तीन अक्तूबर की सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही की गई। इलाके में सर्चिंग जारी है और सभी जवान सुरक्षित हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय