मंडला
कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी राकेश बरमैया द्वारा श्रीराम फायनेंस लिमिटेड से एक इनोवा वाहन 25 जून 2021 को फायनेंस कराया था फायनेंस के पश्चात् ही उक्त वाहन राकेश बरमैया द्वारा अविधिक तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया था, जिसके बाद राकेश बरमैया से लोन समझौता की बात करने पर राकेश बरमैया द्वारा एक 3,50,000 का एक चैक समझौता के तौर पर दिया था, जो बैंक से अनादरित हो गया, कंपनी ने न्यायालय की शरण ली तथा 138 एन आई ए चैक बाउंसिंग का मामला राकेश बरमैया के विरूद्ध न्यायालय में दर्ज किया, जिसके बार न्यायालय ने अनेकों बार वारण्ट जारी किए, लेकिन राकेश बरमैया उपस्थिति दर्ज नही हो सकीं। पुन: एक बार फिर न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया। कोतवाली पुलिस ने उक्त आरोपी को 1 अक्टूबर को बिनैका तिराहा में घेराबंदी दबौच लिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान