उज्जैन
मध्यप्रदेश में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को नरवर में ग्राम सचिव को 6000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीआइ दीपक शेजवार ने बताया कि विजय पुत्र अमर सिंह जाट निवासी ग्राम चैनपुर हंसखेड़ी नौगांवा ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी कि उसके द्वारा अपने खेत की मिट्टी फोरलेन बनाने वाली कंपनी को उठाने और खेत समतल करने के लिए अनुबंध किया गया है।
इसके लिए शासकीय अनुमति की आवश्यकता होने से ग्राम कड़छा के सचिव राकेश सोनगरा से एनओसी के लिए संपर्क किया था। राकेश द्वारा एनओसी देने के नाम पर छह हजार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर उसने एनओसी पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इस पर विजय सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। लोकायुक्त एसपी ने विजय तथा ग्राम सचिव राकेश की बातचीत को वाइस रिकार्डर देकर रिकार्ड करवाया था। जिसमें ग्राम सचिव द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
बुधवार को सचिव ने किसान को फोन कर नरवर कस्बे में रिश्वत की राशि लेकर बुलाया था। जिस पर किसान ने लोकायुक्त टीम को इसकी सूचना दी थी। टीम भी नरवर पहुंच गई थी। जहां किसान द्वारा सचिव राकेश को जैसे ही रिश्वत की राशि दी और बायां हाथ सिर पर फेरा वैसे ही लोकायुक्त टीम ने सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।हाथ धुलवाने पर गुलाबी हो गए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान