बिलासपुर
दक्षिण मध्य रेलवे के बल्लारशाह सेक्शन में 1 से 13 जनवरी तक तीसरी लाईन का काम चलेगा। इस कारण स्थानीय स्टेशन से होकर केरल, पटना और हैदराबाद की दिशा में जाने वाली 11 ट्रेनें 13 दिनों के बीच अलग-अलग तिथियों में रदद् रहेगी।
जिसमें गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली कोरबा एक्सप्रेस 1 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर -तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 2 और 9 जनवरी को, गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस 3 जनवरी को, गाड़ी 22620 तिरुनेलवेली से बिलासपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर और 7 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस 1 एवं 14 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 और 14 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 30 दिसंबर और 6 व 13 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 2, 9 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 1, 3 और 8 व 10 जनवरी को रद्द रहेगी। सिकंदराबाद से प्रारंभ होने वाली सिकंदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस 5 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय