खजुराहो
देश का सबसे प्रतिष्ठित भारतीय स्टेट बैंक जो ग्राहक सेवा के नाम पर तरह-तरह के चार्ज तो जरूर लेती है लेकिन ग्राहक सेवा के नाम पर जीरो होता जा रहा है, हालिया उदाहरण के तौर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के लगभग सभी एसबीआई के एटीएम 15 दिनों से भी ज्यादा समय हो गया बंद पड़े हैं एटीएम में ताला डाला हुआ है लेकिन अधिकारियों को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है ग्राहक परेशान होते हैं तो होते रहे ।
पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटक एवं आमजन इन एटीएम के बंद होने से काफी परेशान है तथा लंबे समय से एटीएम के बंद होने के कारण एसबीआई की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते हैं, इसी विषय को लेकर आज वित्त मंत्री सहित एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है लेकिन इसके बाद भी अब देखना होगा कि आखिर यह एटीएम कब तक खुलते हैं ।
सुभांशु शुक्ला खजुराहो।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान