कोण्डागांव.
कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़े घोड़सोड़ा के बुधराम सागर ने अपने मक्का के खेत में गांजे के पौधे उगाए थे।
मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधराम सागर के खेत की तलाशी ली, जहां से 43 गांजे के पौधे जब्त किए गए। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 1.565 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी बुधराम सागर (उम्र 44 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय