कोंडागांव.
विश्रामपुरी थाना पुलिस ने बुधवार की रात में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 मवेशियों को बरामद किया है। इन मवेशियों की अनुमानित कीमत 2,95,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसरपुट्टा साल्हेटोला से भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा राज्य की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौरव शार्दुल और उसके साथियों की मदद से ग्राम हात्मा के पास दो वाहनों से इन तस्करों को रोका। जांच के दौरान वैध लाइसेंस और बिल पर्ची वाले मवेशियों को छोड़ दिया गया, जबकि बिना लाइसेंस वाले 37 मवेशियों को बरामद किया। आरोपियों की पहचान संजय पटेल (27) और पप्पू पटेल (19) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के निवासी हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय