बेमेतरा.
बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतराम में कोटवार की हत्या कर दी गई। थानखम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, बेलतरा गांव में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ग्राम कोटवार की हत्या कर दी।
घटना को फार्म हाउस में बने मकान की छत पर अंजाम दिया गया है। छत पर ही मृतक कोटवार रोहित मानिकपुरी की लाश मिली है। दोपहर में उसके छोटे भाई ने फार्म हाउस पहुंचने पर शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है। गांव में हत्या की वारदात होने के बाद हड़कंम मचा हुआ है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय