बेमेतरा.
सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जेवरा में एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में लगी आग के कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला है।
दरअसल, ट्रक के चक्के में आग लगने के कारण इसके फटने का अंदेशा था, जिससे और खतरा था। यही कारण है कि दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जब ट्रक में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब वाहनों का आना-जाना शुरू हो सका। पुलिस के अनुसार अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन चालक से जानकारी ली जा रही है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय