भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयादशमी पर्व पर महेश्वर और इंदौर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को भोपाल में विभिन्न दशहरा कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयादशमी पर प्रात: मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन करेंगे। इसके बाद खरगोन जिले के महेश्वर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर में देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शस्त्र-पूजन और गौ-पूजन भी करेंगे।
दशहरा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की शाम को भोपाल के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान, रात्रि में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम कोलार रोड और छोला दशहरा मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान