बिलासपुर.
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय