बालाघाट/बिरसा
बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राटोला के पास रविवार सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ के जवानों का वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायल जवानों को गोंदिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन में बैठे सभी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा में पदस्थ थे। वे क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। बिरसा सीआरपीएफ 7 बीएनडी कंपनी मछुरदा एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी, जिनका वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच ग्राम कुदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी वाहन बताया जा रहा है। घायलों में एएसआई यदुनंदन पिता राहुलप्रसाद पासवान (57), निरीक्षक उमेश पिता सुदामा (30), एएसआई बिरजू दास पिता रामकिशोर (44) आरक्षक राकेश पिता सुबल यादव (30) शामिल हैम, जिन्हें निजी एम्बुलेंस से गोंदिया रेफर किया गया है। वहीं इस हादसे में आरक्षक तारकेश्वर टी. (22) निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। शव को बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया