उमरिया/दतिया
मध्य प्रदेश में कल शनिवार को जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। उमरिया में दो तो वहीं दतिया जिले में एक युवक की जान चली गई। जबकि दो युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया। अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है।
उमरिया में दो लोगों की गई जान
उमरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना में इंदवार थानांतर्गत ग्राम सेजवाही निवासी प्रिंस पिता संतोष पटेल (30) की सोन नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं दूसरी घटना मानपुर थानांतर्गत ग्राम कठौहा के तालब में अजय (30) पिता रामलाल बैगा डूब गया। 12 से ज्यादा घंटे गुजर जाने के बाद आज रविवार सुबह 10 बजे उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है।
दतिया में तीन युवक सिंध नदी में डूबे, एक की मौत, दो को बचाया
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचेरा सिंध नदी घाट पर शनिवार देर शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तीन युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए। इस घटना में निखिल बघेल (18) निवासी सलामपुरा भिंड की मौत हो गई। जबकि स्थानीय गोताखोरों ने दो युवक राघवेंद्र बघेल, महेंद्र बघेल की जान बचा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया