भोपाल
दिसंबर महीने के पहले तीन सप्ताह में खुशगवार मौसम के बाद साल के आखिरी सात दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अब तो रात के साथ दिन भी सर्द होने लगे हैं। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक जनवरी के बाद पारे में और गिरावट की संभावना है। इससे ठंड का कहर और बढ़ेगा।
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री तक पहुंच गया है। इनमें भोपाल, धार, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, जबलपुर, नरसिंहपुर और रीवा शामिल हैं। रात के पारे में भी गिरावट हुई है। बुधवार को नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा है।
दतिया, रीवा, गुना, खजुराहो, राजगढ़, उमरिया, सतना, रायसेन, दमोह, पचमढ़ी, सागर, सीधी, धार और रतलाम में पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया समेत आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, दिसंबर के अंत तक प्रदेश के हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 दिसंबर को सक्रिय सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश भर में ठंड अपना जोर दिखाने लगेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू