जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पनोरापारा खमहरिया रोड किनारे पति पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर डंडे से मारपीट की जिससे सिर व चेहरा को मारने से चोट आने से मौत हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना अशोक वैष्णव ने बताया की 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे पति विदेशी राम और पत्नी तिजमत बाई दोनो रोजी मजदूरी का काम करते है।
रोजी मजदूरी से मिले पैसे को लेकर दोनो गांव के बाजार करने गए हुए थे। रात को दोनो घर नही पहुंचे। 11 अक्टूबर को सुबह बेटा राजू धनवार को पता चलने पर घर ले जाने के लिए पहुंचे थे देखा की उसके माता के चेहरे पर सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी थी और जमीन पर लेटी हुई थी आवाज लगने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी दी गई। इस दौरान आरोपी विदेशी राम 55 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि,दोनो ने एक साथ शराब पी जिसके बाद घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद धक्का देकर डंडे से पिटाई की है। जिसपर आरोपी विदेशी राम के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय