August 26, 2026

गोंडेरास के जंगल से 1 महिला व 1 पुरूष नक्सली गिरफ्तार

दन्तेवाड़ा

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी व सीएएफ के संयुक्त गश्ती दल ने गोंडेरास के जंगल से एक पुरुष नक्सली गोण्डेरास पंचायत सीएनएम अध्यक्ष दुला सोड़ी पिता भीमा सोड़ी उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोण्डेरास पटेलपारा एवं एक महिला नक्सली गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर देवे कोवासी पिता हुंगा कोवासी उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी गोण्डेरास पेदापारा थाना फुलबगडी जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ अरनपुर थाना में अलग-अलग घटनाओं में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में डीआरजी दन्तेवाड़ा व पोटाली कैंप में पदस्थ 15 वीं वाहिनी सीएएफ के जवान शामिल थे। थाना अरनपुर में उपरोक्त दोनों नक्सलियों पर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

You may have missed