रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिलासपुर से आई एसीबी की टीम ने मंगलवार की शाम किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, वरूण सिंह निवासी आजाद चैक, किरोडीमल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी।
इसमें उसने बताया कि अपनी कंपनी एमएस भवानी ट्रेडर्स के लाइसेंस के लिए कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सीएमओ किरोड़ीमल ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। प्रार्थी नगर पंचायत किरोड़ीमल के सीएमओ रामायण पांडेय को रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10 हजार रुपये ले लिये थे और आज सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कर आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को प्रार्थी से शेष 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लिया। आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय