भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में “रानी दुर्गावती लोक” योजना के निर्माण, क्रियान्वयन और अन्य संबंधित विषयों के संबंध में निर्णय के लिए 5-सदस्यीय मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मंत्रि-परिषद समिति के सदस्य हैं।
समिति के सदस्य सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव होंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान