नई दिल्ली
जब हम नई गाड़ी या घर खरीदते हैं, तो सबसे पहले पूजा-पाठ करते हैं और शुभ संकेत के रूप में नारियल फोड़ते हैं. इसके अलावा, बुरी नजर से बचाने के लिए गाड़ी पर नींबू-मिर्ची भी टांगी जाती है. लेकिन, हैरानी तब होती है जब कोई विदेशी इस परंपरा को अपनाते हुए दिखता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एंबेसडर को भारतीय परंपराओं और मान्यताओं का पालन करते देखा गया है.
जर्मनी के राजदूत का भारतीय परंपराओं से लगाव
भारत में तैनात जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन नेअपनी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार खरीदी. इसे वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे कार के ऊपर से सिल्वर कपड़ा हटाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनकी चमचमाती ब्लैक कार दिखती है, और वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं.
जर्मन राजदूत ने अपनी कार को 'बुरी नजर' से बचाया
इसके बाद उन्हें कार की चाबी सौंपी गई. उन्होंने अपनी कार पर अपने देश का झंडा लगाया. लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब उन्होंने अपनी कार पर भारतीय मान्यता के अनुसार धागे में बंधी नींबू-मिर्ची लटका दी, ताकि नजर से बचा सकें. वैसे ही जैसे आमतौर पर भारतीय लोग करते हैं.
कार के आगे नारियल फोड़ने की रस्म
राजदूत ने अपनी कार में नींबू-मिर्ची लटकाने के बाद भारतीय परंपरा का पालन करते हुए कार के आगे नारियल भी फोड़ा. भारतीय मान्यता के मुताबिक, नारियल का पानी शुभ माना जाता है. यह रस्म ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रतीक है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जर्मन राजदूत का वीडियो
राजदूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके भारतीय रीति-रिवाजों में विश्वास और उनका पालन करने की भावना की सराहना हो रही है.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल