रायपुर
उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र में किसी संपत्ति का विरूपण न हो। कलेक्टर ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों से लेकर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक भवनों, स्वीमिंग पुल, लाइब्रेरी जैसी शासकीय परिसरों से भी सभी प्रकार की संपत्ति विरूपित करने वाले साधनों को समय-सीमा में हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
्रडॉ. सिंह ने संपत्ति विरूपित करने वाले लोगों के विरूद्ध तत्काल निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने व विरूपण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया भी कि यदि आपके अधीनस्थ कोई संपत्ति विरूपित पाई जाती है और आपके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारी विरूद्ध भी कार्यवाही की जा सकेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय