बीजापुर.
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। इसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा किसलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में बसे सैकड़ों ग्रामीण पड़ोस के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षों से बस गए हैं और अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।
तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा बीते 14/10/2024 को रात के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़कर तथा मारपीट कर बीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से बेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से बेदखल हुए है। उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल करें, ताकि सैकड़ों ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन पुनः कर सके।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय