अनूपपुर
थाना कोतवाली अनूपपुर के गृहभेदन एवं नकबजनी के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 232/18 धारा 380,454 भा.द.वि. में आरोपी रामखिलावन सिहं गोविन्द सिहं उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोलमी अनूपपुर लम्बे समय से फरार होने के कारण माननीय न्यायालय आरती सिहं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर द्वारा दिनांक04.12.2021 को आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा 2000 रूपये का नगद ईनाम उदघोषित किया गया है।
टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, आरक्षक गुपाल यादव, संजय सिहं, प्रवीण भगतएवं राजेश बड़ोले के द्वारा पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामखिलावन सिहं को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोलमी के पास जंगल से पकड़ा जाकर गिरफ्तार किया गया है जिससे चोरी एवं नकबजनी के अन्य मामलो में भी कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू