रायपुर,
प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 21 अक्टूबर को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। मंत्री श्री देवांगन 21 अक्टूबर सोमवार को निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा से सुबह 8.45 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सुबह 9 बजे पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1.45 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा में आयोजित 24 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात श्री देवांगन दोपहर 3.15 बजे एसईसीएल केारबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3.30 बजे जिला जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और जशपुर सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री देवांगन अगले दिन 22 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे जशपुर के मयाली नेचर केम्प में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक मे शामिल होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय