महासमुंद.
महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे।
रेहटीखोल चेक पोस्ट में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषजनक जानकारी न देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई गई। पुलिस को अवैध शराब, गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत पुलिस दूसरे प्रांतों लगी चेक पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान आज 20.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग के साथ ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं। बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा रोककर पूछताछ की गई, सही जवाब नहीं देने पर पास रखे बैग का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रुपये और दूसरे व्यक्ति के बैग से 7,10,800 रुपये यानी कुल 22,52,800 रुपये मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे अपराध/धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय