मुंगेली.
मुंगेली जिला पुलिस ने नये वर्ष के अवसर पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाहर से कई तरह के उपाय कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को बाहर से आये मुसाफिरों, घूमंतू, डेरा, दवाई बेचने वाले आदि की चेकिंग की गई। थाना चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों के होटल, ढाबा और सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक मुसाफिरों की चेकिंग की।
इसमें मुंगेली थाना पुलिस ने 70 मुसाफिरों, थाना फास्टरपुर ने पांच मुसाफिरों, थाना लोरमी ने 11 मुसाफिरों और चौकी डिंडौरी ने तीन मुसाफिरों की चेकिंग की। उनकी पहचान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नहीं होने की समझाईश दी गई। कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए तेज गति से वाहन चलाने और तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 21 नवयुवकों को यातायात थाना बुलाकर समझाईश दी गई। साथ ही चालान की कार्रवाई की गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय