भोपाल
श्रम विभाग द्वारा संचालित श्रमोदय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुगलिया छाप, नीलबड़, भोपाल में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य आईटीआई श्री एस. एस. मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों से ऑनलाइन लिंक https://mpiticounsling.co.in माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश विवरणिका कौशल विकास संचालनालय की वेबसाइट http://mpskill.gov.in एवं http://dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई में कुल इंजीनियरिंग 08 ट्रेड वेल्डर, इंटीरियर डिजाइन एण्ड डेकोरेशन,इंटरनेट ऑफ थिंग्स (स्मार्ट सिटी), फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नालॉजी, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, टेक्नीशियन मैकाट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेट, इलेक्ट्रीशियन संचालित है, जो इंजीनियरिंग एंव नॉन इंजीनियरिंग है।
संस्था में 04 ट्रेड एक वर्षीय एवं शेष 04 ट्रेड दो वर्षीय पाठयक्रम के संचालित है। सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेट, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, टेक्नीशियन मैकाट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन ट्रेड पूरे मध्यप्रदेश में श्रमोदय मॉडल आईटीआई में संचालित किए जा रहे हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू