October 28, 2026

एमसीबी जिला का बढ़ा कद, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनी चंपादेवी पावले

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

भारतीय जनता पार्टी सांसद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. के. लक्ष्मण द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंगदेव की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों के संगठन पर्व मे होने वाले निर्वाचन प्रणाली को सुदीर्ण व सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई जो तत्काल प्रभावशील है जिनके निर्देशन मे प्रदेश संगठन चुनाव होना है तथा उक्त निर्वाचन अधिकारी एवं सह निर्वाचन अधिकारियो द्वारा जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारियो की घोषणा की जाएगी जो अपने-अपने जिला में बूथों व मंडल के चुनाव तथा जिला के संगठनात्मक निर्वाचन को मूर्त रूप देंगे। वही प्रदेश संगठन द्वारा नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला से पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाये जाने से कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त हैं।

You may have missed