उज्जैन
महाकाल नगरी उज्जैन में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिदपुर थाना प्रभारी राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात 8.30 से 9 बजे के बीच एक युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पर चाकू से हमला किया गया था, उस का गला काट दिया था और शरीर पर भी चाकू के कई घाव थे। उसका उपचार किया जा रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई।
खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल रामलीला मैदान 12 पत्थर पहुंच गई थी। वहीं एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां मृतक का नाम बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान होना सामने आया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वालों में 3 से 4 आरोपियों के शामिल होने का पता चला है। जिनकी तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन कुछ बता पाने की हालत में नहीं थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने पर ही हत्या का कारण सामने आ पायेगा।
दो आरोपी राउंडअप दो कि चल रही तलाश
सोर्स बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने सलमान और सोहेल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। सोर्स का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ के विवाद में यह हमला किया गया था, जिसमें बबलू उर्फ अब्दुल शेख की जान चली गई।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन