महासमुंद.
जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई.
मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय