भोपाल
भोपाल मंडल में त्योहारों के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे सुरक्षा बल ने दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत, आरपीएफ ने मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही रेल प्रशासन ने कहा कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो कर्मचारियों को सूचित करें।
सुरक्षा गश्त के साथ सीसीटीवी निगरानी
आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मानेटरिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा डाग स्कवाड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान