छठवें दिन 9 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र
उपचुनाव के लिए आज नामाँकन दाखिल करने का अंतिम दिन, 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके
विधानसभा उप निर्वाचन-2024 नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज 25 अक्टूबर है
भोपाल
प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के छठवें दिन गुरुवार को श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र तथा सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। गत 18 अक्टूबर से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके हैं। अभ्यर्थी शुक्रवार तक ही नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे।
उप निर्वाचन कार्यक्रम
नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को
नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर
मतदान – 13 नवम्बर को
मतगणना – 23 नवम्बर को

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू