अंबाला
पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में जगह-जगह लगने वाले जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिए है। एक ओर जहां शाहबाद से साहा चौक व साहा से होकर पंचकूला की तरफ तो अंबाला सिटी बलदेव नगर के पास से पंजोखरा साहिब से होकर पंचकूला की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया है।
बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को पुलिस अधिकारी डायवर्ट मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसानों द्वारा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यह जाम लगाया जाना है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री