हिसार
हिसार नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ शुक्रवार सुबह हुई मारपीट और फर्जी मेडिकल बिल मामले को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना भी दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेडिकल बिल मामले की सही तरीके से जांच की जाए।
शुक्रवार सुबह करीब 10:00 महिला कर्मचारी सरजमुखी आजाद नगर एरिया में सफाई कर रही थी। महिला कर्मचारी का कहना है कि इस दौरान वहां एक रेहडी लगाने वाले ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
मेडिकल बिल मामले में सफाई कर्मचारी बेकसूर
इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहां कि सफाई कर्मचारियों को गलत फंसाया जा रहा है। अधिकारियों ने डरा धमका कर सफाई कर्मचारियों उनके दस्तावेज लेकर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन