इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 52 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई है। थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार पुलिस द्वारा भंडारी ब्रिज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। तभी दो बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा जब दोनो युवक की तलाशी ली गई तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर पाई गई।
दोनों आरोपियों को थाने लाकर जब दोनो से पूछताछ की गई तो दोनो आरोपियो ने बताया कि अवैध ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना बताई आरोपीयों ने पूछताछ में अपना नाम आनन्द नाइक ऊर्फ डॉन निवासी गौरी नगर और राकेश चौहान निवासी गोमा की फैल होना बताया दोनों ही आरोपियों से क़रीब 52 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान