लुधियाना
लुधियाना के ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ई.डी. ने केस दर्ज किया है। आरोपी अयाली खुर्द का रहने वाला नितिश घई है। थाना डिवीजन नंबर-5 में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। यह केस ई.डी. के अधिकारी एसिसटेंड डायरैक्टर राकेश झांगु के बयानों पर दर्ज हुआ है। बयानों में लिखा गया है कि उन्हे मालूम हुआ है कि नितिश घई पंजाब के अलग-अलग जिलों में भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता आया है। ऐसा कर आरोपी नितिश घई ने सरकार और लोगों के खिलाफ ठगी मारी है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यहा बता दें कि नितिश घई के खिलाफ लुधियाना, जालंधर और पंजाब के अन्य जिलों में ईमिग्रेशन एक्ट और धोखाधड़ी के कई केस दर्ज है। हालांकि, कई केसों में शिकायतकर्ताओं के साथ समझौता हो चुका है लेकिन, आज भी लुधियाना के अलावा कई जिलों में उसके ऑफिस चल रहे है जोकि उसके नाम पर नहीं बल्कि उसके पास काम करने वालों के नाम पर चलते है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”