नई दिल्ली.
जैसा कि सभी दुकानदार इस असमंजस मे है कि दिवाली 31 तारीख को मनाई जाए या फिर एक तारीख को इसलिए लाल क्वार्टर की सभी वरिष्ठ एसोसिएशन ने संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश पंडित को बुलवाया और उनसे समझा एवं वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी से भी बात की और यह निष्कर्ष निकाला की दिवाली पूरे हर्षोल्लास के साथ एक नवंबर को ही सभी दुकानदार भाई मनाएंगे।
उक्त जानकारी अशोक सेठ प्रधान ईस्ट दिल्ली ज्वेलर्स एसोसिएशन नें एक विज्ञप्ति में दी | अशोक सेठ नें बताया दोपहर अग्निशमन विभाग के उच्च अधिकारी सुमेश दुआ अपनी टीम के साथ मार्केट एसोसिएशन अधिकारियों से मिलने के लिये आये और उन्होंने काफी जानकारियां दी की कैसे दिवाली के समय हमारे घर या प्रतिष्ठान पर आग ना लगे उन बातों से अवगत कराया और अनुरोध किया की मार्केट में अगर कोई अतिक्रमण हैं तो अगर हमारे आस पास आग लगी हुई है तो फायर ब्रिगेड को हम सब मिलकर तुरंत रास्ता दिलवाए , इन दिनों चारों तरफ ट्राफिक जाम को देखते हुए हमने दुआ साहब से अनुरोध किया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक एक फायर फाइटिंग वाहन छाछी बिल्डिंग पर तैनात रहे जिसे दुआ साहब ने मान लिया जिसके लिये हम उनके आभारी हैं |

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल