जबलपुर
शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराया। शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर गोसलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
22 वर्षीय युवती का रिश्ते का फूफा लगता था
गोसलपुर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती शौच के लिए खेत गई थी। तभी वहां गांव का ही 55 वर्षीय व्यक्ति पहुंचा। वह युवती का रिश्ते का फूफा लगता था। युवती उसे देखकर घबरा गई। वह कुछ समझ पाती, इसके पूर्व आरोपी ने युवती को दबोच लिया। जबरन उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।
जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया
इस घटना से युवती को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। वह घर पहुंची। जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उल्टियां होने लगी। परिजनों ने कारण पूछा, तो उसने आपबीती परिजनाें को बताई। स्वजन उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान