नई दिल्ली.
हाईकोर्ट ने सोमवार को सीएजी रिपोर्ट उपराज्यपाल को भेजने की मांग वाली भाजपा विधायकों की याचिका को 29 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध किया है। याचिका में सरकार को शराब शुल्क, प्रदूषण और वित्त पर 12 सीएजी रिपोर्ट उपराज्यपाल को भेजने का निर्देश देने की मांग की गई थी ताकि उसे विधानसभा के समक्ष रखा जा सके। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य भाजपा विधायकों मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अजय कुमार महावर, अभय वर्मा, अनिल कुमार बाजपेयी और जितेंद्र महाजन ने शनिवार को याचिका दायर की थी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल