भोपाल
कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला जब फांसी लगा रही थी, तब उसका पति अपने नौ महीने के बच्चे के साथ हाल में था और टीवी देख रहा था। काफी देर बाद जब पत्नी नहीं दिखाई दी तो उसने कमरे देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।
सूचना के बाद पहुंची कोलार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है, महिला के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ रुपेंद्र ने बताया कि शैलेंद्र कुमार और निशा सिंह ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।
शैलेंद्र उत्तरप्रदेश के अमेठी से संबंध रखता है, जबकि निशा अशोका गार्डन में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। शादी के बाद दोनों कोलार शिफ्ट हो गए थे। दंपति मिलकर एक ट्रेवल एजेंसी चलाते थे। निशा ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस महिला के स्वजनों के बयान दर्ज करेगी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन