बीजापुर.
बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय