मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास के गौवंश का किया साज-श्रृंगार
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा की तैयारी के क्रम में मुख्यमंत्री निवास में गौवंश की पूजा कर उनका साज-श्रृंगार किया। उल्लेखनीय है कि गोवर्धन पूजा के अंतर्गत कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की पूजा और उन्हें सजाने का विधान है, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है।
मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में देश में पाई जाने वाली प्रमुख नस्लों जैसे गिर, साहिवाल, पुंगनूर, मालवी, थारपरकर आदि का गौवंश विद्यमान है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए प्रदेश की सभी गौ-शालाओं में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौवंश रक्षा वर्ष के अंतर्गत 02 नवम्बर को सभी जिलों में गौ-शालाओं में कार्यक्रम होंगे। इनमें मंत्रीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन