बिलासपुर
सीसीएफ उडदस्ता बिलासपुर में पदस्थ वन विभाग के अफसर गजेंद्र गौतम को एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने फर्नीचर संचालक से लाइसेंस बनाने की एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सपन चौधरी ने बताया कि घटना 29 सितंबर 2022 की है।
उसलापुर ब्रिज के पास संचालित सत्या फर्नीचर के संचालक बाबू प्रधान के पुत्र सत्यभान प्रधान ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि, सीसीएफ उड?दस्ता बिलासपुर में पदस्थ गजेंद्र गौतम लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 50 हजार की मांग की, और फर्नीचर संचालक को डरा धमका कर 33000 रुपये ले लिए। शेष रकम को पाने वन विभाग के अफसर गजेंद्र गौतम लगातार फर्नीचर संचालक के ऊपर दबाव बना रहा था। फर्नीचर संचालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर से कर दी। अधिकारियों ने जब शिकायत को सही पाया इस आधार पर वन विभाग के अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय