भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पटेल ने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नागरिकों का आहवान किया है कि गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर हम सब मिलकर पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करते हुए, अपने आसपास की हरियाली को बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह प्रयास हमारी संस्कृति को सहेजने में मदद करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण भी तैयार करेगा।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते